पाक सिंगर ने ''फिदायिन'' जैकेट पहनकर PM मोदी को दी धमकी

By अनुराग गुप्ता | Oct 23, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की पॉप सिंगर रबी पीरजादा ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ आग उगला है और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। आपको बता दें कि रबी पीरजादा ने ट्विटर पर फोटो शेयर की। जिसमें वह 'फिदायिन' हमलावरों की तरफ जैकेट पहने हुए नजर आ रही हैं।

इतना ही नहीं रबी पीरजादा सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसी हरकतें करती रहती हैं। इससे पहले रबी पीरजादा ने एक वीडियो शेयर करते हुए भारत और प्रधानमंत्री मोदी पर सांपों और मगरमच्छों से हमला करने की बात करते हुए देखी गई थी। यह वीडियो करीब 50 सेकण्ड का था। जब इस वीडियो को गौर से देखा गया तो पता चला कि इस वीडियो में दिखाए गए सांप और मगरमच्छ दरअसल खिलौने की दुकान से खरीदे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: नदी का प्रवाह बदलने की भारत की कोशिश को उकसावे की कार्रवाई समझेगा पाक: कुरैशी

हालांकि इस बार रबी पीरजादा ने फिदायिन हमालवर जैसी जैकेट पहने हुए फोटो शेयर की। इस फोटो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर चुटकी ली। एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा कि क्या यह पाकिस्तान की नेशनल ड्रेस है।

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया