By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2018
श्रीनगर। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संघर्षविराम का उल्लंघन किया और बगैर उकसावे के की गई फायरिंग में एक सैनिक जख्मी हो गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने कहा कि घायल सैनिक को इलाज के लिए बादामीबाग छावनी स्थित थलसेना के92 बेस अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ बगैर उकसावे के की गई फायरिंग का भारतीय थलसेना ने उचित जवाब दिया है।’’