पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने लगाई इमरान सरकार को फटकार, कहा- हिंदू मंदिर पर हमले के आरोपी फौरन हों गिरफ्तार

By अभिनय आकाश | Aug 06, 2021

पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर इमरान सरकार बुरी तरह घिर चुकी है। पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने इमरान सरकार को लगाई है। मामला रहीम यार खान में मंदिर पर हमले से जुड़ा है। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पंजाब प्रांत के एक दूरदराज के शहर में एक हिंदू मंदिर पर हमले को रोकने में विफल रहने के लिए अधिकारियों की खिंचाई की और दोषियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया। कोर्ट ने मंदिर की मरम्मत करने का आदेश भी दिया है। पाकिस्तान हिंदू परिषद के संरक्षक डॉ रमेश कुमार ने गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात के बाद शीर्ष अदालत ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए मंदिर की मरम्मत करने का आदेश भी दिया है।

भारत ने जताई थी कड़ी आपत्ति 

विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी अरिंदम बागची ने कहा कि हमने पंजाब, पाकिस्तान में रहीम यार खान में एक गणेश मंदिर पर हिंसक भीड़ के हमले की सोशल मीडिया पर परेशान करने वाली खबरें देखी हैं। भीड़ ने मंदिर पर हमला किया, पवित्र मूर्तियों को अपवित्र किया और परिसर में आग लगा दी। भीड़ ने हिंदू समुदाय के आसपास के घरों पर भी हमला किया । पाकिस्तान में धार्मिक स्थलों पर हमले सहित अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा, भेदभाव और उत्पीड़न की घटनाएं बेरोकटोक जारी हैं।  

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन