पाकिस्तानी महिला पत्रकार ने लाइव रिपोर्टिंग के दौरान लड़के पर जड़ दिया थप्पड़, देखिए वायरल वीडियो

By निधि अविनाश | Jul 13, 2022

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें पाकिस्तानी महिला पत्रकार कैमरे पर एक लड़के को थप्पड़ जड़ देती है। महिला रिपोर्टर का नाम मायरा हाशमी बताया जा रहा है। महिला रिपोर्टर ने बताया कि वह ईद अल-अधा की हाल की छुट्टी पर रिपोर्टिंग कर रही थी जो कि रविवार, 9 जुलाई को मनाया गया था। वीडियो में दिख रही पत्रकार कैमरे के सामने रिपोर्टिंग कर रही थी, तभी बगल में खड़े लड़के ने कुछ बोल दिया जिससे वह नाराज हो गई और गुस्से में थप्पड़ मार दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने कुछ गलत सुन लिया था जिससे  रिपोर्टर ने अपना आपा खो दिया। बता दें कि इस ट्वीट किए गए वीडियो को 4,00,000 से अधिक लोगों ने देखा है।

प्रमुख खबरें

Israel Election: संसद में बहुमत गंवाने के बाद Benjamin Netanyahu की पार्टी ने लगाए धांधली के आरोप

Bhutan Glacial Lake Outburst | भूटान में ग्लेशियल झील फटने से असम और उत्तर बंगाल में बाढ़ की चेतावनी, कई जिले हाई अलर्ट पर

Greater Noida में वित्तीय गड़बड़ी पर PNB का भरोसा, ग्राहकों के सभी वैध दावों का होगा निपटारा

Aaditya Thackeray ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में सरकार पर साजिशकर्ताओं को बचाने का आरोप लगाया