पाकिस्तानी महिला Seema Haider के पहले पति ने बच्चों से मिलाने के लिए भारत सरकार से मदद मांगी

By Prabhasakshi News Desk | Jan 19, 2025

कराची ।  चार बच्चों के साथ 2023 में गैर कानूनी तरीके से भारत गयी पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के पहले पति ने पड़ोसी देश की सरकार से अपने बच्चों से मिलने और उन्हें अपने पास रखने में मदद करने की अपील की है। सीमा अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए भारत आई थी, जिससे उनकी मुलाकात ऑनलाइन माध्यम से हुई थी। सीमा (32) सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की रहने वाली है और मई 2023 में अपने बच्चों को लेकर कराची स्थित अपने घर से नेपाल के रास्ते भारत आई थी।

हैदर ने दावा किया कि वह प्रमुख पाकिस्तानी वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी की मदद से 2023 के अंत से अपने बच्चों का सरंक्षण हासिल करने की कोशिश कर रहा है। बर्नी ने पिछले वर्ष फरवरी मेंपुष्टि की थी कि हैदर ने उनसे मदद मांगी थी तथा भारतीय अदालतों में कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए एक भारतीय वकील की सेवा ली थी। उन्होंने कहा, ‘‘उचित प्रक्रिया के बाद, हमने एक भारतीय वकील अली मोमिन की सेवा ली और भारतीय अदालतों में कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए वकालतनामा भेज दिया है।’’

लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि मामला शुरू हुआ है या नहीं। हैदर ने वीडियो संदेश में दावा किया, ‘‘मामला अदालत में लंबित हुए एक साल हो गया है और मैंने 2023 से अपने बच्चों को नहीं देखा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारतीय (विदेश) मंत्री एस. जयशंकर से न्याय दिलाने की अपील करता हूं।’’ हैदर ने आरोप लगाया कि बच्चे अपनी मां की वजह से भारत में फंसे हुए हैं। उन्होंने दावा किया, ‘‘वह जबरन उनका नाम और धर्म बदलने की कोशिश कर रही है।’’

सीमा जब संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल के रास्ते भारत आई तब हैदर सऊदी अरब में काम कर रहा था। मई 2023 में उसके सभी चार बच्चो की उम्र सात साल से कम थी। सीमा ने इससे पहले बीबीसी को दिए गए साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया है। उन्होंने पाकिस्तान लौटने से भी इनकार कर दिया। सीमा का दावा है कि उनके बच्चों ने भी हिंदू धर्म अपना लिया है। सीमा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट जारी कर कहा कि वह सचिन के साथ बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

Tan Removal Face Mask: Summer की Tanning से चेहरा हुआ काला? Kitchen के ये 5 Face Pack लौटाएंगे Natural Glow

Buddha Purnima 2026: 1 मई को मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा, इस दिन करें जरूरतमंदों को वस्त्रों का दान

Jammu to Srinagar Vande Bharat Express Train का शुभारम्भ, CM Omar Abdullah ने PM Modi का जताया आभार

Vanakkam Poorvottar: Tamil Nadu में Thalapathy Vijay का जबरदस्त तूफान! क्या टूट जाएंगे DMK और AIADMK के अरमान?