इमरान की पार्टी से जुड़े विदेशी कोष मामले में पाकिस्तान का निर्वाचन आयोग मंगलवार को फैसला सुनाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2022

इस्लामाबाद, 2 अगस्त।  पाकिस्तान का निर्वाचन आयोग पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) से संबंधित विदेशी कोष के मामले में मंगलवार को अपना बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाएगा। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने सोमवार को अपनी वेबसाइट पर बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) सिकंदर सुल्तान राजा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ मंगलावर सुबह दस बजे मामले में अपना फैसला देगी।

मामले की सुनवाई में देरी को लेकर ईसीपी को सत्ताधारी गठबंधन की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है, जिसमें पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) शामिल हैं। वहीं, पीटीआई प्रमुख इमरान खान मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इमरान ने सोमवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर इस्तीफे का दबाव बनाने के लिए बृहस्पतिवार को इस्लामाबाद में ईसीपी कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

प्रमुख खबरें

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया