पाक पूर्व PM नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को इस आरोप में किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2019

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को धन शोधन के मामले में यहां बृहस्पतिवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह जेल में बंद अपने पिता से मिलने आई थीं। राष्ट्रीय जवाबदेही अदालत ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष 45 वर्षीय मरियम को लाहौर की कोट लखपत जेल से गिरफ्तार किया।

राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के अधिकारी ने बताया कि हमने मरियम नवाज को चौधरी सुगर मिल्स मामले में धन शोधन के आरोप और आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति रखने के आरोप को लेकर गिरफ्तार किया है।’’ उन्होंने बताया कि मरियम को एनएबी मुख्यालय ले जाया गया है।

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा