Palak Tiwari के पीछे-पीछे बर्थडे पार्टी में पहुंचे Ibrahim Ali Khan, सोशल मीडिया पर फैलीं डेटिंग की अफवाहें

By एकता | Jun 22, 2023

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अभिनेत्री पलक तिवारी अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, बीती रात अभिनेत्री को करण मेहता की बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने बड़ी ही ग्लैमरस ब्लैक मिनी ड्रेस पहनी हुई थी। पलक के पार्टी में पहुंचने के तुरंत बाद अभिनेता सैफ अली खान के सबसे बड़े बेटे इब्राहिम अली खान भी वहां आए। दोनों सितारों के एक-दूसरे के आगे पीछे रेस्तरां में पहुंचने के बाद से उनके रिश्ते में होने की अफवाहों ने आग पकड़ ली है। इससे पहले भी दोनों को कई मौकों पर साथ में स्पॉट किया जा चुका है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप