Palak Tiwari on Trolls: इंटरव्यू में पलक तिवारी ने ट्रोलर को दिया करारा जवाब, कहा- खुद से खुश नहीं....

By एकता | May 05, 2022

टेलीविज़न अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के साथ बिजली बिजली गाने से अपना म्यूजिकल डेब्यू किया। गाने के ब्लॉकबस्टर होते ही पलक तिवारी सुर्खियों में आ गयी थीं। इसके बाद से हर दिन पलक अपने गुड लुक्स की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड होती रहती हैं। हर बढ़ते दिन के साथ उनकी फैन फॉलोविंग भी आसमान छू रही हैं। हाल ही में पलक ने अपना रैप वॉक डेब्यू किया। जहाँ एक तरफ फैंस उनके रैप वॉक की तारीफ करते नजर आएं वहीं कई लोगों ने पलक को जमकर ट्रोल भी किया था। ऐसा पहली बार नहीं था जब पलक को ट्रोल किया गया इससे पहले भी उन्हें उनके लुक्स और स्लिम फिगर के लिए भी काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें: बढ़ती गर्मी में भूमि पेडनेकर ने समर लुक से बढ़ाया इंटरनेट का पारा, जालीदार गाउन के अंदर बिकिनी पर अटकी रह गयी लोगों की नजरें

पलक तिवारी ने आगे कहा कि ट्रोलर खुद से कभी खुश नहीं होते हैं। यही कारण है कि वे इतने असहज हो जाते हैं जब वे हम लोगों को अच्छा करते देखते हैं। फिर वे सोचते हैं, 'मैं भी कर लेटी। तो प्लीज करो'। क्योंकि हम एक ऐसी जगह हैं जहां हर किसी के पास देखने और सुनने के लिए एक मंच है और हम कितने खूबसूरत समय में रह रहे हैं। इसलिए लोगों को नीचे खींचने के बजाय, इसमें अपना हाथ आजमाएं। वर्क फ्रंट की बात करें तो पलक तिवारी जल्द ही फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' (Rosie: The Saffron Chapter) से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेगी।

प्रमुख खबरें

Pedicure at Home: घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, पैरों की खूबसूरती से सबको चौंका दें

Dhurandhar 2 का Box Office पर ऐसा क्रेज, टिकट के लिए तरसे Sunil Gavaskar, एक्टर से मांगी मदद

RCB का बड़ा एक्शन: Chinnaswamy Stadium की सुरक्षा पर 7 करोड़ खर्च, AI से होगी निगरानी

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, Petrol-Diesel का पूरा स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं