पलक तिवारी की बोल्ड तस्वीर इंस्टाग्राम पर वायरल, इस पिंक ड्रेस से इंटरनेट पर मचा बवाल

By निधि अविनाश | Feb 03, 2022

बिजली-बिजली गाने से धूम मचा चुकी श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने हाल ही में फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है। इन तस्वीरों में वह मिरर सेल्फी लेते हुए नजर आ रही हैं। दो अलग-अलग पोज देते हुए पलक तिवारी ने स्किन टाइट क्रॉप टॉप पहना हुआ है। इसके अलावा पलक ने अपने अकाउंट में काफी बोल्ड तस्वीरें भी पोस्ट किए है जो अब काफी तेजी से वायरल हो रही है।

इसे भी पढ़ें: 'करीना कपूर खतरनाक परिवार से हैं' अक्षय ने सैफ को क्यों कहा था ऐसा? इस शो में बेबो ने किए बड़े खुलासे

इसपर फैंस कमेंट करने से खुद को रोक भी नहीं पा रहे हैं। बता दें कि, पलक तिवारी हार्डी संधू के साथ बिजली-बिजली सॉन्ग में नजर आई थी जिसको कई लोगों ने काफी पसंद किया है। इस गाने में उन्होंने शानदार डांस किया था। पलक हमेशा अक्सर अपने हॉट और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पलक तिवारी जल्द ही विवेक ओबेरॉय के साथ फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। फैंस उनकी इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है और इस फिल्म में उन्हें एक्शन करते हुए भी देखा जाएगा। 

View this post on Instagram

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)

प्रमुख खबरें

Shashi Tharoor बोले, Iran पर सैन्य हमले से Donald Trump को नहीं रोक सकती US Congress

जनमत के आधार पर जमानत तय नहीं हो सकती, केरल हाई कोर्ट ने मिनी कूपर मामले के आरोपी को राहत दी

उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए BJP को दें 65 से ज्यादा सीटें: Amit Shah

दिल्ली-NCR में GRAP III की पाबंदियां लागू, वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी के करीब पहुंचा