Palghar: नशे में धुत टेंपो चालक ने पैदल यात्रियों, दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2024

महाराष्ट्र के पालघर जिले में नशे में धुत टेंपो चालक ने दोपहिया वाहनों और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और अन्य छह घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकरी दी। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जाती है।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना बुधवार की रात वाडा इलाके में हुई। टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि टेंपो चालक ने सबसे पहले, पैदल चल रहे 36 वर्षीय अशोक कलिंगदा और 35 वर्षीय अजिंक्य बेरडे को कुचला। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद नशे में धुत चालक ने कुछ दोपहिया वाहनों को भी टक्कर मार दी, जिससे छह लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्तियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। वाडा पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि टेंपो चालक पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत गैर इरादतन हत्या का और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स मजबूत बंद

H-1B और H-4 वीज़ा पर अमेरिका सख्त, अब सोशल मीडिया की होगी जांच

Epstein case: अमेरिका में नई फाइलें जारी, रेडैक्शन और गायब दस्तावेज़ों पर विवाद

New Zealand में सिख नगर कीर्तन रोका गया, दक्षिणपंथी विरोध से बढ़ी धार्मिक स्वतंत्रता की चिंता