Palghar: प्लास्टिक का सामान बनाने वाली इकाइयों और गोदामों में लगी आग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2024

पालघर, तीन जून महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक औद्योगिक परिसर में प्लास्टिक का सामान बनाने वाली कंपनी में आग लग गई, जिससे इकाई और आसपास के कुछ अन्य प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा।

आग परिसर में अन्य इकाइयों और गोदामों तक फैल गई। अचोले अग्निशमन केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि प्रभावित इकाइयों में से अधिकतर प्लास्टिक के सामान बनाती थीं और ऐसी वस्तुओं की वजह से आग ने और भीषण रूप ले लिया।

उन्होंने बताया कि आग में क्षतिग्रस्त हुईं इकाइयों और गोदामों की सही संख्या का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Xbox में फिर छंटनी, Microsoft ने 268 नौकरियां घटाईं और Halo गेम Activision को सौंपा

RPF रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए तैयार करेगा EFRR डेटाबेस

MP में 27% OBC आरक्षण लागू करने के लिए Rahul Gandhi ने CM मोहन यादव को भेजा पत्र

Subhash Chandra ने संपत्ति हस्तांतरण रोक के NCLT आदेश को NCLAT में दी चुनौती