पालघर हत्याकांड का आरोपी 24 साल बाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2025

महाराष्ट्र के पालघर जिले में हत्या के एक मामले में पिछले 24 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

14 जनवरी 2001 को विरार इलाके में धारदार हथियार से अली के पेट पर वार किया गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। बल्लाल ने बताया कि इसके बाद विरार पुलिस ने हारून अली मुस्तकीन अली सैयद और मामू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया था।

अपराध के पीछे का मकसद बकाया किराया न चुकाने को लेकर विवाद था। उन्होंने बताया कि मोहर्रम अली आरोपी के ऑटोरिक्शा में अकसर यात्रा करता था लेकिन कथित तौर पर किराया नहीं देता था।

बल्लाल ने कहा कि दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी ने मोहर्रम अली पर चाकू से हमला कर दिया। सैयद को शुरुआत में ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन मामू भागने में कामयाब रहा और 24 साल वह फरार रहा।

बल्लाल ने कहा, ‘‘आरोपी गायब हो गया और मामला दो दशकों से अधिक समय तक ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। 24 साल बाद किसी को ढूंढ़ना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन हमने हार नहीं मानी।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस साल की शुरुआत में मामले की फिर से जांच शुरू की।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने उस समय से ऑटोरिक्शा चालकों की पहचान करना शुरू किया और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के रिकॉर्ड से उनकी जांच की। इसके बाद हमने आरोपी के बेटे और भतीजे से प्राप्त फोन नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया। इस तरह हम यह पता लगाने में सफल रहे कि वह कानपुर के पहाड़पुर में है।’’

अधिकारी ने बताया कि एक विशेष पुलिस टीम उत्तर प्रदेश भेजी गई और कई दिनों की निगरानी के बाद कानपुर पुलिस की मदद से आरोपी को हामिदपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

इस मुस्लिम दोस्त ने भारत को दिया बड़ा धोखा, चीन के साथ बढ़ा रहा अपनी नजदीकियां

NC में बगावत? Farooq Abdullah ने Ruhullah Mehdi को दी खुली चुनौती, कहा - इस्तीफ़ा दो, नया जनादेश लो!

Russia के सबसे अजीब इलाके को बचाएगा भारत, पुतिन-जयशंकर की मुलाकात पर बड़ा खुलासा!

Milad un Nabi 2026: मस्जिदों से जुलूस तक, जानें 26 अगस्त को क्या-क्या होगा?