हथेली पर Square Sign वाले जातक बनते हैं कुशल Leader, ईमानदारी से बनाते हैं अलग पहचान

By अनन्या मिश्रा | Nov 16, 2026

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं पर कई अलग-अलग तरह के निशान बने होते हैं। इन निशानों को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। हथेली पर बनने वाले चिह्नों में से एक चौक या चौकड़ी का निशान होता है। आमतौर पर यह निशान हथेली में अंगूठे के नीचे होता है। लेकिन कई बार यह निशान अलग-अलग पर्वतों पर भी बनता है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हथेली पर साफ और स्पष्ट निशान सुरक्षा, स्थिरता और सौभाग्य से जुड़ा होता है। वहीं कई परिस्थितियों में इसको शुभ चिह्न माना जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि जिन लोगों की हथेली पर यह निशान होता है, वह लोग कैसे स्वभाव के होते हैं।

ईमानदार और सरल स्वभाव का संकेत

अगर आपकी हथेली पर स्पष्ट चौकड़ी का निशान है, तो ऐसे जातक सरल और स्पष्ट स्वभाव के होते हैं। यह लोग अपनी बात को सीधे और स्पष्ट तरीके से रखते हैं। इन जातकों को घुमाफिरा कर बात करना नहीं आता है। इन लोगों के व्यवहार में छल-कपट नहीं होता है। जिस कारण दूसरे लोग इन पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं। वहीं यह जातक रिश्तों में ईमानदार और भरोसे को महत्व देते हैं।

इसे भी पढ़ें: शुक्र कन्या राशि में हुए मार्गी, 22 नवंबर 2026 तक वृषभ समेत इन 2 राशियों को होगा धन लाभ

धन को संभालने में कुशल

जिन जातकों की हथेली में चौक या चौकड़ी का निशान होता है। वह जातक फिजूल खर्ची नहीं करते हैं। इन लोगों में आर्थिक स्थिरता होती है और पैसों को सोच-समझकर खर्च करते हैं। यह जातक भविष्य के लिए सेविंग करने में विश्वास रखते हैं।

मुश्किल समय में सुरक्षा का संकेत

हस्तरेखा शास्त्र में चौकड़ी या चौक के निशान को कई बार सुरक्षा कवच के रूप में देखा जाता है। अगर किसी प्रमुख रेखा पर टूटने के आसपास चौकड़ी का निशान दिखता है, तो इसको शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा निशान जातक को किसी बड़ी परेशानी या नुकसान से बचाने का संकेत देता है। यह जीवन में आने वाले मुश्किल परिस्थितियों से निकलने की क्षमता को दिखाता है।

प्रतिष्ठा और अच्छे लीडर

जिन जातकों की हथेली में चौक का निशान होता है। उसको प्रतिष्ठा और सामाजिक सम्मान से भी जोड़ा जाता है। ऐसे जातकों में अपने कार्यक्षेत्र में पहचान बनाने की क्षमता होती है। यह जिम्मेदारियों को अच्छे से संभालते हैं और इनमें दूसरों के मार्गदर्शन का भी गुड़ होता है। यह लोग अपनी फील्ड में अच्छे लीडर के रूप में पहचाने जाते हैं।

प्रमुख खबरें

Kashi में Dev Deepawali की तैयारी तेज, दशाश्वमेध और शीतला घाट पर होगी भव्य Ganga Aarti

Honey Trap जासूसी का सिर्फ एक पहलू, Cyber हमलों और Insider Threats से रक्षा क्षेत्र को खतरा

गायिका Pushpavathy के कार्यक्रम को अनुमति न देने पर Thiruvananthapuram में कलाकारों का प्रदर्शन

ऐसा क्या हुआ जो योगी को अपने हस्ताक्षर वाला पत्र जारी करके कहना पड़ा, खबर फर्जी है