किशोर दा की तरह सिंगर बनना चाहते थे पलटन कुमार, वीडियो वायरल होने के बाद मिला ऑडिशन का मौका !

By अनुराग गुप्ता | Aug 06, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हुआ। आपको बता दें कि 56 साल के पलटन कुमार नाग एक चाय की दुकान चलाते हैं और वह अपने ग्राहकों के लिए चाय बनाते वक्त किशोर कुमार के गाने गाते हैं। उनका ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद शंकर महादेवन की टीम के एक सदस्य ने उन्हें ऑडिशन के लिए बुलाया है। 

इसे भी पढ़ें: बकरीद के मौके पर पाकिस्तानी पत्रकार ने लिया भैंस का इंटरव्यू, वीडियो देख लगाएंगे ठहाके 

पलटन कुमार किशोर दा की तरह की गाना गाया करते थे। ऐसे में लोग उन्हें किशोर दा का कॉपी सिंगर मानने लगे थे और उन्हें इसी से ख्याति भी मिली थी। लेकिन किशोर कुमार और उनके पिता की एक ही साल मौत हो गई। ऐसे में घर की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई और उन्हें बिजनेस की ओर ध्यान देना पड़ा।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट