भाजपा नेता राकेश सिंह मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार, बेटों ने पुलिस को घर में प्रवेश करने से रोका था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने भाजपा नेता राकेश सिंह को मादक पदार्थ जब्ती मामले में संलिप्तता के आरोप में कोलकाता से करीब 130 किलोमीटर दूर पूर्व बर्दमान जिले के गलसी से मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर के बंदरगाह क्षेत्र में भाजपा की प्रदेश समिति के सदस्य के घर में प्रवेश करने से रोकने के आरोप में कोलकाता पुलिस की मादक निरोधक पदार्थ इकाई ने उनके दो बेटों को भी गिरफ्तार किया है। 

इसे भी पढ़ें: कोलकाता में भाजपा युवा मोर्चा की नेता गिरफ्तार, कोकीन बरामद: पुलिस 

कोलकाता पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, ‘‘ऐसा लग रहा था कि वह भागने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें शायद इस बात का पता चल गया था कि पुलिस उन्हें तलाश कर रही है इसलिए गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी बदल ली थी।’’ सिंह को जिला पुलिस ने गालसी में राष्ट्रीय राजमार्ग के एक नाकापॉइंट से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि सिंह एक कार में थे जिसमें वह सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मियों के साथ एक अज्ञात जगह जा रहे थे। ये कर्मी उन्हें उनकी सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराये गए थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर