जीत से गदगद हुए लामिछाने, बोले- मौका मिलने पर करुंगा खुद को साबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2019

नयी दिल्ली। नेपाल के युवा स्पिनर संदीप लामिछाने को आईपीएल में कम ही मौके मिले हैं लेकिन उसने इसे चुनौती की तरह लेते हुए कहा कि वह हर मौके पर खुद को साबित करने के लिये उतरते हैं। लामिछाने ने शनिवार को एक ओवर में क्रिस गेल और सैम कुरेन के विकेट लेकर किंग्स इलेवन पंजाब को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

इसे भी पढ़ें: हार से निराश कप्तान श्रेयस अय्यर ने डेथ ओवरों की गेंदबाजी पर जताई चिंता

फिरोजशाह कोटला की पिच को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं लेकिन इस स्पिनर ने कहा कि बाकी दो मैचों में भी वह ऐसी ही पिच देखना चाहेंगे। उन्होंने कहा की पिच अच्छी थी। शुरूआत में थोड़ा टर्न ले रही थी लेकिन गेंद बल्ले पर आ रही थी। ओस के कारण भी गेंदबाजों को गेंद पर पकड़ बनाने में दिक्कत हुई।

प्रमुख खबरें

CIC ने PESO को दिए निर्देश: जानलेवा हादसों के बाद रद्द हुए पटाखा लाइसेंस का ब्योरा दें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल