Panchayat polls: केंद्रीय बलों की तैनाती के लिए कांग्रेस, भाजपा ने किया कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2023

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनावों में केंद्रीय बलों की तैनाती और नामांकन दाखिल करने के लिए अधिक समय देने का अनुरोध करते हुए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शुक्रवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। मुख्य न्यायाधीश टी़एस. शिवगणनम की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष याचिकाकर्ताओं ने मामले में त्वरित सुनवाई का अनुरोध किया।

इसे भी पढ़ें: नवी मुंबई का तिरुमाला तिरुपति बालाजी मंदिर बनेगा राज्य का नया तीर्थ स्थल, सीएम ने किया भूमिपूजन

त्रिस्तरीय स्थानीय निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन दाखिल करने के लिए केवल छह दिन दिए जाने का दावा करते हुए भाजपा के एक नेता ने भी अदालत में याचिका दायर कर नामांकन दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध किया है। भाजपा नेता के वकील ने कहा कि लगभग 75,000 सीटों के लिए चुनाव होना है और इसके लिए नामांकन दाखिल करने का समय बहुत कम है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, शुक्रवार से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है और यह 15 जून तक जारी रहेगा। मतदान 8 जुलाई को होगा।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने मद्रास उच्च न्यायालय में आधव अर्जुन के मानहानि केस को नकारा

Gujarat के Morbi में पति से बेटे की Stem Cells मैच न होने पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस

Datia Congress MLA घनश्याम सिंह के निर्वाचन को High Court में चुनौती

UP Assembly Elections 2027: भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक, नितिन नवीन का दावा