हर जरूरतमंद तक पहुंचने के लिए पंचायती ढांचे की है अहम भूमिका: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंचायती राज दिवस के मौके पर शुक्रवार को अपने पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया और कहा कि मौजूदा कोरोना महामारी के समय लोगों की मदद करने में पंचायती ढांचे की अहम भूमिका है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज राष्‍ट्रीय पंचायती राज दिवस पर देश के सभी मुखिया,पंच व स्थानीय निकायों के सदस्यों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।’’ 

कांग्रेस नेता ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि स्थानीय स्वशासन के रचयिता राजीव गांधी दूरदर्शी थे। राहुल गांधी ने यह भी कहा, ‘‘कोविड-19 विपदा में भी देश के हर ज़रूरतमंद तक पहुंचने के लिए पंचायती ढांचे की एक अहम भूमिका है।’’ गौरतलब है कि राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए ही देश में पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत हुई थी।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त