महामारी अभी खत्म नहीं हुई, लापरवाही न करें लोग : उद्धव ठाकरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर का खतरा अभी भी बना हुआ है, इसलिए लोगों को सुरक्षा उपायों को लेकर किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने उपनगरीय सांताक्रूज इलाके में बाल चिकित्सा कोविड-19 केंद्र का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि महामारी अभी तक खत्म नहीं हुई है, इसलिए लोगों को किसी प्रकार की लापरवाही न करते हुए कोविड संबंधी तमाम दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: जांच समिति ने उत्तर प्रदेश में उत्पीड़न के आरोपी आईपीएस अधिकारी को क्लीन चिट दी

ठाकरे ने कहा कि विशेषज्ञों ने इस बात को लेकर चिंता व्यक्त की थी कि महामारी की तीसरी लहर बच्चों को सबसे ज्यादा प्रभावित कर सकती है, इसलिए राज्य सरकार ने वायरस के बारे में उचित जानकारी प्राप्त करने के लिए एक बाल चिकित्सा कोविड-19 टास्क फोर्स और एक जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला भी स्थापित की है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 4,365 नए मामले सामने आए थे जबकि 105 मरीजों की मौत हुई थी।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court की युवा वकीलों को सलाह, Social Media पर Likes नहीं मुकदमों की तैयारी पर दें ध्यान

भाजपा पश्चिम बंगाल में हारी तो Suvendu Adhikari सबसे पहले छोड़ेंगे पार्टी: Abhishek Banerjee

Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय पुरुष और महिला टीमें धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में

उत्तर प्रदेश में बारिश प्रभावितों को तुरंत सहायता और किसानों को मुआवजा देने का CM Yogi ने दिया आदेश