Pankaj Advani ने अपने नाम किया Indian Snooker Championship का खिताब, हासिल किया 36वां गोल्ड मेडल

By Kusum | Feb 11, 2025

भारत के स्टार क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने अपने नाम एक और उपलब्धि कर ली है। दरअसल, पंकज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंदौर के यशवंत क्लब में अपना 36वां राष्ट्रीय खिताब और 10वां पुरुष स्नूकर खिताब हासिल किया। 

दरअसल, फाइनल मैच में आडवाणी ने अंतिम फ्रेम में 84 का प्रभावशाली ब्रेक दिया और इस फ्रेम के साथ ही मैच और चैंपियनशिप अपने नाम कर दी। थी आडवाणी ने चैंपियनशिप जीतने के बाद कहा कि ये एकमात्र प्रतियोगिता थी जिसके प्रदर्शन के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए भारतीय प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा। इसलिए इस प्रतियोगिता में काफी कुछ दाव पर लगा था। 

बता दें कि, दमानी ने ग्रुप चरण में आडवाणी को हराया था, लेकिन फाइनल में वह इस अनुभवी खिलाड़ी के खिलाफ अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए। दमानी के खिलाफ ग्रुप चरण के मैच में आडवाणी केवल एक फ्रेम जीतने में सफल रहे थे। 

पंकज आडवाणी ने आगे कहा कि यहां गोल्ड जीतने के बाद काफी अच्छा महसूस हो रहा है। जब 48वें मैच का राउंड चल रहा था तो मैं एक समय प्रतियोगिता से बाहर होने के कगार पर था। तब मुझे पता चला कि इस अहम पल का मतलब कुछ बड़ा होना चाहिए। बिलियर्ड्स और स्नूकर दोनों में फिर से भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका पाकर खुश हूं। 

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट