पंकजा मुंडे ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों को किया खारिज, बोलीं- कभी सोनिया और राहुल गांधी से नहीं मिली

By अंकित सिंह | Jul 07, 2023

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे ने शुक्रवार को भगवा पार्टी छोड़ने और कांग्रेस में शामिल होने को लेकर स्थिति साफ कर दी। उन्होंने साफ तौर पर ऐसी खबरों को खारिज कर दिया। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि उनके भाजपा पार्टी से बाहर होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि वह न तो राहुल गांधी और न ही सोनिया गांधी से मिली हैं। एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए मुंडे ने मीडिया से आग्रह किया कि वह सवालिया निशान लगाकर किसी का करियर खत्म न करें।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में विकास विरोधी पंजा हावी, PM Modi बोले- गंगाजी की झूठी कसम खाते हैं कांग्रेसी

विधान परिषद के लिए मना किया गया

पंकजा मुंडे ने कहा कि मैं मीडिया चैनलों से कहना चाहूंगी कि सवालिया निशान लगाकर किसी का करियर खत्म न करें। ऐसी खबरें बिल्कुल झूठी हैं। उन्होंने दावा किया कि मेरे भाषणों को टुकड़ों में दिखाकर मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आगे कहा, "मुझे विधान परिषद के लिए फॉर्म भरने के लिए कहा गया और फिर फॉर्म भरने से 10 मिनट पहले मना कर दिया गया। लेकिन मैं इसे स्वीकार करती हूं। पार्टी जब उचित समझेगी, समायोजित कर देगी।" उन्होंने कहा कि वह कुछ समय के लिए ब्रेक लेंगी।

प्रमुख खबरें

Delimitation को लेकर Kharge ने PM Modi को चेताया, कहा- बिना चर्चा कोई बड़ा फैसला न लें

Kishtwar में पूर्ण बंद रहा, नाबालिग छात्रा की मौत पर बाजार और सार्वजनिक वाहन थमे

AIMIM वोटकटवा नहीं, 2027 UP Election में कई MLA जीतेंगे: Owaisi का ऐलान

कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश! UP के सर्वे ने चौंकाया