गावस्कर की टी20 के लिए पहली पसंद पंत, कहा- अब धोनी से आगे सोचने का है वक्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2019

नयी दिल्ली। पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि अगले साल आस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व टी20 को देखते हुए भारतीय क्रिकेट के लिये अब महेंद्र सिंह धोनी से आगे के बारे में सोचने और युवाओं में निवेश करने का समय आ गया है। हालांकि उपलब्ध विकल्पों पर काफी बहस चल रही है क्योंकि ऋषभ पंत मिले मौकों का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। लेकिन अगले साल होने वाले विश्व टी20 के लिये वह गावस्कर की ‘पहली पसंद’ हैं। 

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई टीम 2022 में करेगी पाकिस्तान दौरा, आतंकी हमले का डर

यह पूछने पर कि धोनी को बांग्लादेश दौरे के लिये चुना जाना चाहिए, गावस्कर ने नकारात्मक जवाब दिया। गावस्कर ने कहा कि नहीं, हमें उनसे आगे देखने की जरूरत है। कम से कम मेरी टीम में महेंद्र सिंह धोनी शामिल नहीं हैं। अगर आप टी20 विश्व कप के बारे में बात कर रहे हो तो मैं निश्चित रूप से ऋषभ पंत के बारे में सोचूंगा। गावस्कर ने कहा कि अगर पंत अच्छा नहीं करते हैं तो संजू सैमसन अगला सर्वश्रेष्ठ विकल्प होगा। उन्होंने कहा कि अगर मुझे एक अन्य विकल्प की जरूरत होगी तो मैं संजू सैमसन के बारे में सोचूंगा क्योंकि संजू एक अच्छा विकेटकीपर और एक अच्छा बल्लेबाज है। 

इसे भी पढ़ें: आतंकी हमले के डर के बावजूद पाकिस्तान का दौरा करेगी श्रीलंकाई टीम

इस महान सलामी बल्लेबाज ने कहा कि अगर मुझे टी20 विश्व कप के बारे में सोचना है तो मैं युवाओं के बारे में सोचूंगा क्योंकि हमें आगे के बारे में सोचने की जरूरत है। धोनी ने भारतीय क्रिकेट को अच्छा योगदान दिया है लेकिन अब उससे आगे के बारे में देखने का समय आ गया है। धोनी ने अभी अंतरराष्ट्रीय संन्यास की घोषणा नहीं की है लेकिन मौजूदा चयन समिति ने पहले ही संकेत दे दिया है कि वह पीछे नहीं देखना चाहती। हालांकि पंत निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं और उनके खराब शाट चयन से टीम को नुकसान हो रहा है जैसा कि मुख्य कोच रवि शास्त्री ने हाल में कहा था। 

प्रमुख खबरें

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू

Horoscope 12 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल