विकेटकीपिंग में ऋषभ पंत ने 11 मैचों में ही तोड़ा MS धोनी का रिकॉर्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2019

किंगस्टन। युवा ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में 50 बल्लेबाजों को सबसे तेजी से आउट करने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए जिन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ा। इक्कीस बरस के पंत ने रविवार को 11वीं टेस्ट पारी में अपना 50वां टेस्ट शिकार हासिल किया। धोनी ने 15 टेस्ट में यह आंकड़ा छुआ था।

पंत ने ईशांत शर्मा की गेंद पर क्रेग ब्रेथवेट का कैच लपका। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने एक टेस्ट में किसी विकेटकीपर के सर्वाधिक कैच का विश्व रिकार्ड बनाया था जब एडीलेड में उन्होंने 11 आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के कैच लपके। 

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!