पप्पू यादव का काफिला हुआ भीषण हादसे का शिकार, कार के उड़े परखच्चे, कई नेता गंभीर रूप से घायल

By रेनू तिवारी | Feb 14, 2023

बिहार के नेता और जन अधिकार पार्टी (JAP) के प्रमुख पप्पू यादव का काफिला सोमवार रात आरा और बक्सर के बीच ब्रह्मपुर चार लेन सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबरों के मुताबिक पप्पू यादव की सुरक्षा में तैनात स्क्वॉड कार पलट गई और सड़क के किनारे जा गिरी।

इसे भी पढ़ें: सेमिनार के नाम पर एक cyber thug ने 18 से अधिक मशहूर डॉक्टरों से पांच करोड़ रुपये ठग लिये

साथ ही काफिले में शामिल एक कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पप्पू यादव बाल-बाल बच गए, वहीं उनके काफिले में सवार कई नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। पप्पू यादव की सुरक्षा में लगे जवान भी बुरी तरह जख्मी हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: Pulwama attack anniversary: प्रधानमंत्री मोदी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की

घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। पप्पू यादव सारण जिले से मुबारकपुर कांड के पीड़ित परिवार से मिल कर लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती