ट्विटर के नए सीईओ बने पराग अग्रवाल, इन दिग्गज कंपनियों में है भारतीयों का दबदबा

By टीम प्रभासाक्षी | Nov 30, 2021

आज दुनिया की हर बड़ी कंपनियों में भारतीय शामिल है और कंपनियों की कमान भारतीयों के पास है, फिर चाहे वह गूगल हो, माइक्रोसॉफ्ट हो, या कोई और कंपनी हो सब में आज भारतीय लोग अपना दबदबा कायम कर रहे हैं।इसी भारतीयों की कड़ी में एक और नाम जुड़ गया जिसे ट्विटर ने बड़ा पद दिया है। 

इसे भी पढ़ें: जैक डोर्सी ने 16 साल बाद Twitter का CEO का पद छोड़ा, पराग अग्रवाल संभालेंगे जिम्मेदारी

सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने पराग अग्रवाल को सीईओ नियुक्त किया है। पराग अग्रवाल भारतीय मूल के हैं। पराग 37 वर्ष के हैं। वह दुनिया के टॉप 500 कंपनियों के सबसे युवा सीइओ हैं। दुनिया मे भारतीय किस तरह अपनी छाप छोड़ रहे हैं इसका अंदाजा टेस्ला के सर्वेसर्वा एलन मस्क के ट्वीट से लगाया जा सकता है। जिसमें उन्होंने कहा कि, भारतीयों के टैलेंट से अमेरिका को बहुत फायदा होता है। ट्विटर के पूर्व सीईओ  जैक डार्सी ने भी कहा कि वह पराग के व्यक्तित्व और कार्यकुशलता के कायल हैं।


वो कंपनियां जिनमें है भारतीयों का दबदबा

गूगल

इस वक्त गूगल के सीईओ सूंदर पिचाई हैं। उन्हें 2015 में सीईओ नियुक्त किया गया था। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और बाद में अमेरिका चले गए। 2004 में उन्होंने गूगल  जॉइन कर लिया।


माइक्रोसॉफ्ट

सत्या नडेला इसके सीईओ हैं। इन्हें 2014 में कंपनी का सीईओ बनाया गया था। नडेला का जन्मस्थान हैदराबाद है।

 

IBM

इसके सीईओ अरविंद कृष्णा हैं। कृष्णा मूल रूप से आंध्र प्रदेश के हैं। कृष्णा को 2020 में IBM का सीईओ नियुक्त किया गया था।


Adobe

भरतीय मूल के शंतनु नारायण इसके अध्यक्ष और कार्यकारी अधिकारी हैं। इन्होंने 2005 में Adobe के उपाध्यक्ष का पद संभाला था।


प्रमुख खबरें

LSG vs KKR: प्लेऑफ में उम्मीदों को पुख्ता करने की कोशिश में लगे एलएसजी के सामने केकेआर की मजबूत चुनौती

NEET UG 2024: इस बार 24 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा देंगे, एनटीए चेकलिस्ट

महाज शतरंज खिलाड़ी ने राहुल गांधी को लेकर किया ये पोस्ट, कहा- मेरे मजाक को विशेषज्ञता के रूप में नहीं...

Eye Lashes Extension: आई लैशेज एक्सटेंशन करवाते समय इन बातों का रखें खास ख्याल, वरना हो सकता है नुकसान