पारस ने भाई रामविलास के लिए की भारत रत्न की मांग, चिराग बोले- चाचा ने पार्टी के साथ-साथ परिवार को भी तोड़ने का किया काम

By अभिनय आकाश | Jul 05, 2021

लोक जनशक्ति पार्टी में बागवत होने के बाद आज पहला मौका था, जब दोनों गुट के नेताओं ने बिहार में शक्ति प्रदर्शन किया। चिराग पासवान अपने पिता रामविलास पासवान की कर्मभूमि और चाचा के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर से आशीर्वाद यात्रा निकाली। वहीं पशुपति पारस की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में बिहार के विभिन्न जिलों के 1000 कार्यकर्ताओ को जुटाने का दावा किया। बिहार के हाजीपुर में आशीर्वाद यात्रा के दौरान लोजपा नेता चिराग पासवान ने कहा कि पशुपति कुमार पारस मेरे लिए पिता समान है। मैं अपने पिता (रामविलास पासवान) की छवि उनमें देखता हूं। पिता के जाने के बाद आज जब मुझे उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी तब वे नहीं है मेरे पास। मैं उनके दरवाज़े तक गया लेकिन उन्होंने मेरे लिए दरवाज़े नहीं खोले। मेरे पिता रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद परिवार को एक रखने की ज़िम्मेदारी मेरे चाचा(पशुपति कुमार पारस) की थी लेकिन उन्होंने पार्टी के साथ-साथ परिवार को भी तोड़ने का काम किया। 


प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर