Maharashtra के सांगली में अभिभावक का दावा, मध्याह्न भोजन के पैकेट में मरा हुआ सांप मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2024

पश्चिमी महाराष्ट्र में सांगली जिले की एक आंगनवाड़ी में बच्चों के लिए आए मध्याह्न भोजन के पैकेट में कथित तौर पर एक छोटा मरा हुआ सांप मिलने का मामला सामने आया है।

उन्होंने बुधवार को बताया, ‘‘छह महीने से तीन साल की उम्र के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों में मध्याह्न भोजन के पैकेट मिलते हैं। इन पैकेटों में दाल खिचड़ी का मिश्रण होता है। सोमवार को पलुस में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भोजन के पैकेट बांटे। एक बच्चे के माता-पिता ने दावा किया कि उन्हें मिले पैकेट में एक छोटा मरा हुआ सांप था।’’

भोसले ने बताया कि आंगनवाड़ी सेविका (महिला कार्यकर्ता) ने अधिकारियों को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि सांगली जिला परिषद के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप यादव और खाद्य सुरक्षा समिति के अन्य अधिकारियों ने आंगनवाड़ी का दौरा किया और पैकेट को प्रयोगशाला परीक्षण के लिए ले जाया गया। जिला परिषद के आंगनवाड़ी अनुभाग के प्रभारी यादव से बार-बार प्रयास के बावजूद संपर्क नहीं हो सका।

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस