Parikshit Sahni Birthday: 81 साल के हुए परीक्षित साहनी, फिल्मों में नेचुरल एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं अभिनेता

By अनन्या मिश्रा | Jan 01, 2025

फेमस अभिनेता बलराज साहनी के बेटे परीक्षित साहनी आज यानी की 01 जनवरी को अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। परीक्षित ने भी अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलते हुए अभिनय की दुनिया चुनी और खूब सफलता भी हासिल की। लेकिन इस कामयाबी के लिए उनको कड़ी मेहनत करनी पड़ी। भले ही परीक्षित स्टार किड थे, लेकिन तब का जमाना कुछ और था। ऐसे में अभिनेता परीक्षित साहनी ने अपनी बलबूते अपनी जगह बनाई। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर अभिनेता परीक्षित साहनी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत के रावलपिंडी जिले के मुरी में 01 जनवरी 1944 को परीक्षित साहनी का जन्म हुआ था। इनके पिता बलराज साहनी उस समय यूनिवर्सिटी में इंग्लिश के टीचर थे और मां दमयंती साहनी ग्रेजुएशन कर रही थीं। परीक्षित ने दिल्ली से पढ़ाई की और बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरूआत की। परीक्षित को बोर्डिंग में भेज दिया गया था, लेकिन जब वह छुट्टियों में अपने घर आते तो उनको महसूस होता कि उनका परिवार भुखमरी से जूझ रहा है। उस समय परीक्षित के घर के हालात काफी खराब थे।

बता दें कि इनके माता-पिता थिएटर और फिल्म एक्टर्स थे। वहीं साल 1947 में परीक्षित साहनी की मां की मृत्यु हो गई थी। वहीं पहली पत्नी की मृत्यु को 2 साल बाद बलराज साहनी ने संतोष चंदोख से शादी कर ली थी।

विदेश में की पढ़ाई

परीक्षित के अंकल भीष्म साहनी साहित्य की दुनिया का बड़ा नाम थे। भीष्म साहनी ने परीक्षित को सलाह दी और उन्होंने परीक्षित को आर्किटेक्चर के पांच साल के कोर्स पूरा करने के लिए मॉस्को भेज दिया। हालांकि परीक्षित मैथ में कमजोर थे, इसलिए उनको सिनेमा इंस्टीट्यूड में एडमिश दिलाने के लिए कहा गया। फिर उन्होंने फिल्म डायरेक्शन का कोर्स किया और साल 1966 में वह भारत वापस लौटे।

राजकपूर के असिस्टेंट

परीक्षित साहनी बॉलीवुड में सबसे पहले राज कपूर के असिस्टेंट बने। इस दौरान राज कपूर को फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में एक ऐसे शख्स की जरूरत थी, जो रशियन सर्कस में काम करने के लिए अभिनेता की मदद कर सके। जिसके बाद परीक्षित को एक्टिंग की दुनिया में काम मिला और वह 'अनोखी रात' में नजर आए।

टीवी सीरियल्स से मिली शोहरत

दूरदर्शन के सीरियल 'गुल गुलशन गुलफाम' में परीक्षित ने बैरिस्टर विनोद का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए आज भी अभिनेता को याद किया जाता है। वहीं परीक्षित साहनी ने 'लगे रहो मुन्नाभाई', '3 इडियट्स' और 'पीके' जैसी फिल्मों में काम किया है। 

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra