Mumbai एयरपोर्ट पर एक बार फिर साथ में स्पॉट हुए Parineeti Chopra और Raghav Chadha, शादी को लेकर फैंस की बढ़ी बेसब्री

By एकता | Apr 02, 2023

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा पिछले एक हफ्ते से सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों की शादी की खबरों से सोशल मीडिया पर चर्चा का माहौल बना हुआ है। इन सब के बीच दोनों को एक बार फिर से साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। शादी की खबरों के बीच जोड़े का बार-बार साथ में स्पॉट होना उनके फैंस को उत्साहित कर रहा है। फैंस जल्द से जल्द परिणीति और राघव को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं।


इसे भी पढ़ें: NMACC Day 2 । स्टेज पर परफॉरमेंस के दौरान बेकाबू हुए VarunDhawan, सुपरमॉडल Gigi Hadid को बाहों में उठाकर किया किस

एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही दोनों को पैपराजी ने घेर लिया। इस दौरान राघव को कैमरा में देखकर मुस्कुराते हुए देखा गया। वहीं परिणीति मीडिया से नजरें चुराती नजर आईं। इस दौरान की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


इसे भी पढ़ें: Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda का हुआ ब्रेकअप, इस स्मार्ट हंक को डेट कर रही हैं नेशनल क्रश

परिणीति और राघव की वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गयी है। एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'एक-दूजे के लिए बने! परिणीति बॉलीवुड की सबसे विनम्र और जमीन से जुड़ी शख्सियत हैं। कोई विवाद नहीं, सिर्फ अच्छी एक्टिंग और सिंगिंग। दोनों पढ़े लिखे हैं, वाकई एक परफेक्ट जोड़ी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'परिणीति के लिए बहुत खुश हूँ, ईश्वर दोनों पर कृपा बनाए रखे।'

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति