मैं यहां उस जगह पर खड़ी हूं, जो कभी हमारा.... Los Angeles Wildfires में जलकर खाक हुआ Paris Hilton का सपनों का घर

By एकता | Jan 10, 2025

अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर में लगी भयानक आग में अभिनेत्री पेरिस हिल्टन का घर जलकर खास हो गया है। इस घटना ने अभिनेत्री और उनके परिवार को बुरी तरह तोड़कर रख दिया है। हिल्टन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इस बात का खुलासा किया कि वह सदमे में हैं। हिल्टन के अलावा एडम ब्रॉडी, लीटन मेस्टर, अलबामा लैंडन बार्कर, रिकी झील, जेमी ली कर्टिस, एलिजाबेथ चेम्बर्स, कैरी एल्वेस, जेम्स वुड्स, मार्क हैमिल, यूजीन लेवी, जे जे रेडिक, सैंड्रा ली, मैंडी मूर, केट बैकइनसेल, कैरोलिन मर्फी, मौली सिम्स, स्पेंसर प्रैट, हेइडी मोंटाग, डेनिस क्रॉस्बी, जेनिफर ग्रे, अन्ना फारिस और बिली क्रिस्टल ने भी आग में अपने घरों को खो दिया है।

अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'यह घर सिर्फ़ रहने की जगह नहीं था, यह वह जगह थी जहां हम सपने देखते थे, हंसते थे, और एक परिवार के रूप में सबसे खूबसूरत यादें बनाते थे। यह वह जगह थी जहां फीनिक्स के नन्हे हाथों ने ऐसी कला बनाई थी जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा, जहां हर कोने में प्यार और जीवन भरा हुआ था। इसे राख में तब्दील होते देखना, शब्दों से परे विनाशकारी है। मेरा दिल और भी ज़्यादा टूट जाता है जब मैं जानता हूं कि यह सिर्फ़ मेरी कहानी नहीं है। बहुत से लोगों ने अपना सब कुछ खो दिया है। यह सिर्फ़ दीवारें और छतें नहीं हैं, यह यादें हैं जिन्होंने उन घरों को घर बनाया। ये तस्वीरें हैं, यादगार चीज़ें हैं, हमारे जीवन के अपूरणीय टुकड़े हैं।'

View this post on Instagram

A post shared by Paris Hilton (@parishilton)

इसे भी पढ़ें: सगाई से पहले Tom Holland और Zendaya ने बनवाए थे एक दूसरे के नाम के पहले अक्षर के टैटू

लॉस एंजिलिस शहर में लगी आग की ताजा अपडेट

अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर और उसके आसपास जंगलों में लगी भीषण आग के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है जबकि कम से कम 10 हजार मकान, इमारतें और अन्य संरचनाएं जलकर राख हो चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

Derek O Brien का तंज, INDIA Rally के बाद BJP नेतृत्व सड़कों पर कर रहा नकल

वाणिज्य मंत्रालय का Scotch Whisky आयात पर शुल्क रियायतें बनाए रखने का भरोसा

Asian Champions Trophy: भारत ने South Korea को 8-0 से हराया, सेमीफाइनल में फिर होगी भिड़ंत

Maharashtra FDA Action: नियमों के उल्लंघन पर 19 खाद्य इकाइयों के लाइसेंस रद्द, नौ करोड़ का माल जब्त