धर्मशाला में मैच देखने आएंगे उनके लिए अलग-अलग स्थानों में पार्किंग की व्यवस्था की गई है

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 25, 2022

धर्मशाला ।  अगर आप शनिवार व रविवार को धर्मशाला में होने जा रहे मैच के लिये धर्मशाला आ रहे हैं तो पहले कांगडा पुलिस की ओर बनाये यातायात प्लान को समझ लें। नहीं तो आप परेशान हो सकते हैं। कांगडा के एसपी डा. खुशहाल शर्मा ने बताया कि 26 और 27 फरवरी को धर्मशाला में आयोजित होने वाले भारत- श्रीलंका टी-20 क्रिकेट मुकाबले के मद्देनजर दर्शकों के काफी संख्या में पहुंचने की संभावना है। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में आम जनता का सहयोग अपेक्षित है ।

इसे भी पढ़ें: युवा शक्ति में ज्यादा जोश होता है, ज्यादा उमंग होती है जिससे एक देश को बल मिलता है : कश्यप

सकोह की तरफ से आने वाली छोटी गाड़ियों के लिए पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में पार्किंग की व्यवस्था की गई है.बडे वाहन सवारियां वार मेमोरियल के पास उतारकर जोरावर स्टेडियम के पास पार्क होंगे। दोपहिया वाहनों के लिए DIG दफ्तर के साथ लगते मैदान में पार्किंग का स्थान चिन्हित किया गया है । भागसू नाग व कोतवाली वाजार धर्मशाला से आने वाली गाड़ियों के लिए पार्किंग हनुमान मंदिर के सामने मिनी सचिवालय की पार्किंग में चिन्हित की गई है । 

 

इसे भी पढ़ें: पूजा कर्मकांड के बहाने नाबालिग का रेप करने वाले तांत्रिक को कोर्ट ने 15 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई

 

दोपहिया वाहन व छोटे वाहन जो पुलिस ग्राऊंड व DIG दफ्तर के साथ लगते मैदान में आंएगें उनके लिए KCC बैंक चौक से क्रिकेट स्टेडियम की तरफ जाने वाला रास्ता निर्धारित किया गया है । क्योंकि पुलिस ग्राऊंड धर्मशाला में 900 के आसपास वाहन पार्क किए जा सकते हैं। अतः आगंतुकों से निवेदन रहेगा कि वह सड़क के किनारे अपने वाहन पार्क न करें व निर्धारित स्थानों में ही अपने अपने वाहन पार्क करें ताकि वाहनो की गलत पार्किंग के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति न बन पाए ।   सकोह की तरफ से आने वाले भारी  व मध्यम श्रेणी वाहन जैसे बसें, ट्रैवलर, विंगर इत्यादि  अपनी सवरियों को शहीद स्मारक के पास उतार कर, वाहनों को जोरावर 

स्टेडियम सिद्धवाडी में पार्क करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा राज में अवैध कारोबार का अड्डा बन चुका है हिमाचल-दीपक शर्मा

पालमपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों के लिये जोरावर स्टेडियम में पार्किंग का स्थान निर्धारित किया गया है तथा यहाँ से आने वाले दर्शकों को शटल (Shuttle) बस सेवा दवारा वार मेमोरियल के पास उतारा जाएगा । 

इसके अलावा  एक शटल  (Shuttle) बस सेवा शीला चौक के पास उपलब्ध रहेगी ।  पालमपुर से आने वाले छोटे वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान दाडी ग्राऊंड चिन्हित किया गया है तथा यहाँ से आगे किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी । वहां से आने वाले दर्शकों को शटल (Shuttle) बस सेवा दवारा वार मेमोरियल के पास उतारा  जाएगा ।

 

SAI Parking वाले  वाहन जिन्हें HPCA द्वारा पास आवंटित किये गये है उनके लिए शहीद स्मारक के सामने वाली सड़क जो क्रिकेट स्टेडियम को जाती है निर्धारित की गई है तथा यह वाहन KCC बैंक व हनुमान मंदिर वाला रास्ता नहीं अपनाएगें व निर्धारित मार्ग से ही अपना वाहन ले जाएगें । जिन वाहनों पर VVIP पास  वाला sticker नहीं लगा होगा उन्हें इस मार्ग से प्रवेश नही करने दिया जाएगा तथा उक्त वाहनों को पुलिस मैदान व मिनी सचिवालय की पार्किंग में हीं पार्क करवाया जाएगा । 

  

प्रमुख खबरें

Chinese Communist Party ने Zhang Youxia और Liu Zhenli को सेना व पार्टी से निकाला

जातिवार जनगणना के बाद UP का चार हिस्सों में हो सकता है बंटवारा: Om Prakash Rajbhar

West Bengal: सांप्रदायिक तनाव की साजिश मामले में MLA Humayun Kabir बहरामपुर थाने पहुंचे

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम: 21 सितंबर की प्रमुख खबरों का संक्षिप्त विवरण