संसद में गतिरोध बरकरार, Amit Shah से जवाब को अड़ा विपक्ष, कार्यवाही ठप

By अंकित सिंह | Jul 27, 2026

नीट प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे पर पिछले सप्ताह दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर लोकसभा में सोमवार को विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के कारण प्रश्नपत्र लीक रोकने संबंधी प्रावधानों वाले विधेयक पर चर्चा शुरू नहीं हो सकी जिसे सरकार ने आज ही सदन में पेश किया था। छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मामले में गृह मंत्री अमित शाह से जवाब देने की मांग कर रहे कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे की वजह से सदन की बैठक तीन बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, राज्यसभा की बैठक भी सोमवार को चार बार के स्थगन के बाद शाम पांच बज कर पंद्रह मिनट पर मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, सूत्रों ने कहा कि परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ कड़े प्रावधान वाले विधेयक पर सत्तापक्ष और विपक्ष में सहमति बनी, कल चर्चा शुरू हो सकती है। 

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज सुबह उम्मीद थी कि आज विपक्ष चर्चा को तैयार होगा। आखिरकार, वे लंबे समय से NEET पेपर लीक और हमारे छात्रों के भविष्य पर चर्चा करने की मांग कर रहे हैं। हम एक बहुत महत्वपूर्ण बिल लाए हैं - पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026। हमने कल और आज सुबह भी कांग्रेस से अपील की, फिर भी वे सहयोग करने को तैयार नहीं हैं... बाहर कांग्रेस के सदस्य दावा करते हैं कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है। इसके उलट, यहाँ हम उनसे चर्चा में भाग लेने का आग्रह कर रहे हैं, लेकिन वे ऐसा करने से इनकार कर रहे हैं। यह कैसा रवैया है? हम आपसे विनम्रतापूर्वक बोलने का आग्रह कर रहे हैं, फिर भी आप कार्यवाही को आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं... देश के युवा सब देख रहे हैं।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।

प्रमुख खबरें

जिम्बाब्वे में फ्लॉप Abhishek Sharma होंगे बाहर! Sanju Samson को T20I टीम में लाने की Srikkanth की मांग

भारत का सबसे गुप्त नेवल बेस INS Varsha, चीन की उड़ गई नींद !

पूर्व BJP उपाध्यक्ष Prabhat Jha पर केंद्रित पुस्तकों का दिल्ली में लोकार्पण, दिग्गजों ने किया याद

Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem: ग्लासगो में महामुकाबले की तैयारी, CWG 2026 में भारत को एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीदें