Parliament: सरकार ने कहा वर्ष 2022 में घरेलू एयरलाइन में तकनीकी खराबी की 546 घटनाएं सामने आईं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2023

नयी दिल्ली। सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले वर्ष घरेलू विमानन कंपनियों को हवाई जहाजों के परिचालन संबंधी तकनीकी खराबी की 546 घटनाओं का सामना करना पड़ा। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में नागर विमानन राज्य मंत्री वी के सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी की इन घटनाओं में इंडिगो को 215 मामलों, स्पाइसजेट को 143 मामलों और विस्तारा को 97 घटनाओं का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक का Neiphiu Rio का राजनीतिक सफर

नागर विमानन मंत्रालय द्वारा निचले सदन में पेश आंकड़ों के मुताबिक, एअर इंडिया को ऐसी 64 घटनाओं, गो फर्स्ट और आकाशा को क्रमश: 7 और 6 घटनाओं का सामना करना पड़ा। वर्ष 2022 में दर्ज तकनीकी खराबी के मामलों में एयर एशिया में 8, एलायंस एयर में 3, फ्लाई बिग मे एक, ट्रू जेट में एक और ब्लू डार्ट एविएशन में एक घटनाएं दर्ज की गई। इसमें कहा गया है कि पिछले दो वर्ष में विमानन कंपनियों को तकनीकी खराबी की 1,090 घटनाओं का सामना करना पड़ा।

प्रमुख खबरें

Putin big attack on Pakistan: पुतिन की सीक्रेट चिट्ठी पर चौंका भारत, हिले कई देश

शाहनवाज हुसैन का आरोप, बांग्लादेश में हिंदू विरोधी सरकार, डर के साये में अल्पसंख्यक

अब दिल्ली से दहलेगा पाकिस्तान! 450- 800 KM क्षमता, ब्रह्मोस के नए वर्जन में क्या-क्या?

नए साल से पहले भारतीय पासपोर्ट हुआ कमजोर, अमेरिका को भी बड़ा झटका