लोकसभा दो दिन पहले ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, विपक्ष के हंगामे ने जनता के करोड़ों रुपए डुबोये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2021

संसद के मानसून सत्र के लिए लोकसभा की बैठक को आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सुबह जैसे ही सदन की बैठक शुरू हुई विपक्षी सदस्य पेगासस जासूसी मामले तथा अन्य मुद्दों को लेकर हंगामा और नारेबाजी करने लगे जिसको देखते हुए सदन की बैठक को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। हालांकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संसद के दोनों सदनों की बैठक 13 अगस्त तक चलनी थी लेकिन 19 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र में विपक्ष के हंगामे के कारण पूरा सत्र ही व्यर्थ चला गया। सिर्फ 10 अगस्त मंगलवार को कुछ घंटों के लिए चर्चा हो पायी जब लोकसभा में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा हुई और विधेयक को पारित किया गया।

प्रमुख खबरें

Periods में दर्द और ऐंठन से राहत देगा शतावरी का पानी, सुधरेगी Reproductive Health

Pakistani Navy की लापरवाही पर भड़का India, MEA ने Pakistan High Commission के कार्यवाहक प्रमुख को तलब कर लगाई लताड़

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से भारत को क्या लाभ?

कायदे में रहोगे तो फायदे में...समंदर में भिड़े भारत-पाक के युद्धपोत! तुरंत एक्शन में आया भारत, पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर समझाया