संसदीय बोर्ड ने की नामों पर चर्चा, UP CM का ऐलान 16 को

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2017

उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा इस बात से पर्दा अब 16 मार्च को उठेगा। भाजपा संसदीय बोर्ड ने आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों की समीक्षा की और उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों के नामों पर विचार विमर्श किया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्य जिनमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हैं, मौजूद थे। बैठक से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह केंद्रीय गृहमंत्री के घर गये और उनसे एक घंटे तक लंबी चर्चा की। माना जा रहा है कि पार्टी ने राजनाथ सिंह को उत्तर प्रदेश की कमान संभालने का प्रस्ताव दिया है लेकिन सिंह ज्यादा इच्छुक नजर नहीं आ रहे हैं।

 

बैठक में तय किया गया कि 16 मार्च को विधायक दल की बैठक के बाद में मुख्यमंत्री तय किया जायेगा। बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर भाजपा महासचिव अनिल जैन और कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहेंगे।

 

इस बीच भाजपा ने मणिपुर और गोवा में भी सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। पार्टी ने निर्दलीयों तथा अन्य पार्टियों के सहारे बहुमत जुटाने का दावा किया है।

 

उत्तर प्रदेश में जो नाम मुख्यमंत्री पद के लिए आगे चल रहे हैं उनमें केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, संतोष गंगवार, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश से आठ बार से विधायक सुरेश खन्ना शामिल हैं। उत्तराखण्ड में माना जा रहा है कि सतपाल महाराज मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं।

प्रमुख खबरें

Go Nightclub Tragedy: 25 मौतें, अवैध निर्माण और सुरक्षा लापरवाही उजागर

2017 एक्ट्रेस असॉल्ट केस में बरी होने पर दिलीप की पहली प्रतिक्रिया, बोले- “9 साल साथ देने वालों का धन्यवाद”

ब्रिटेन से पाक मूल अपराधियों की वापसी के बदले दो राजनीतिक आलोचकों की मांग का दावा

Trump ने कहा- शांति प्रस्ताव पर ज़ेलेंस्की अभी तैयार नहीं, रूस ने दिखाई सहमति