रक्षा संबंधी संसदीय समिति: प्रज्ञा सिंह ठाकुर को नामित किये जाने पर कांग्रेस, भाजपा में तकरार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने रक्षा मामले की एक संसदीय समिति में भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को शामिल किए जाने पर आपत्ति जताते हुए बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया कि जिसे मोदी ‘मन से माफ नहीं कर पाए’ उसे एक महत्वपूर्ण समिति में जगह मिल गई।

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को आरोपी बनाये जाने का हवाला देते हुये सिन्हा ने कहा, ‘‘सांसद होने के नाते प्रज्ञा ठाकुर के वही अधिकार हैं जो सोनिया और राहुल गांधी के हैं। प्रज्ञा ठाकुर और सोनिया गांधी में अगर अंतर करेंगे तो मैं यही कह सकता हूं कि सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर हैं, क्या वह सभी संसदीय समितियों से इस्तीफा देंगी।’’ भोपाल से भाजपा की लोकसभा सदस्य प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मामले की संसद की परामर्श समिति के लिए नामित किया गया है। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रज्ञा इस 21 सदस्यीय समिति में शामिल होंगी।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस समिति की अध्यक्षता करेंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा की लोकसभा सदस्य मीनाक्षी लेखी ने कहा कि ऐसा लगता है कि इस पार्टी का लोकतंत्र से विश्वास समाप्त हो गया है और वह इस बात को भूल गई है कि ठाकुर संसद की निर्वाचित सदस्य हैं। लोगों को यह भी पता है कि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार ने उन्हें गलत तरीके से फंसाया। गौरतलब है कि बम्बई उच्च न्यायालय ने अप्रैल 2017 में स्वास्थ्य कारणों से ठाकुर को जमानत तब दे दी थी, जब एनआईए ने महाराष्ट्र संगठित अपराध अधिनियम के तहत उनके खिलाफ आरोप वापस ले लिया था। 

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े