संसदीय पैनल ने खेल मंत्रालय ने कहा, विदेशी कोच पर निर्भरता कम करो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2021

नयी दिल्ली। संसद की स्थाई समिति ने युवा मामलों और खेल मंत्रालय से अपील की है कि विदेशी कोच पर निर्भरता कम की जाए, राष्ट्रीय युवा कोर में महिला और ट्रांसजेंडर का अधिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए और साथ ही अधिक राष्ट्रवादी अहसास के लिए ‘युवा क्लब’ का नाम बदलकर ‘युवा मंडली’ करने पर विचार किया जाए। राज्य सभा सांसद विनय पी सहस्रबुद्धे की अगुआई वाली समिति ने मंत्रालय की प्रतिक्रिया की समीक्षा की। युवा विभाग ने इस साल 28 जून को जवाब देते हुए बताया कि उसने क्या कार्रवाई की।

इसे भी पढ़ें: LNJP अस्पताल में ओमीक्रोन से संक्रमित मरीजों के लिए 40 बिस्तरों की व्यवस्था की: चिकित्सा निदेशक

विदेशी कोच पर निर्भरता कम करने और घरेलू कोच के पूल में इजाफे के लिए मंत्रालय ने कई पहल को सूचिबद्ध किया जिसमें पटियाला में राष्ट्रीय खेल संस्थान में प्रतिष्ठित डिप्लोमा कोर्स, भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्रों में हाल में सैकड़ों कोच को पदोन्नति और कोचिंग से जुड़ने के लिए अधिक पूर्व खिलाड़ियों को बढ़ावा देना शामिल है। संसद के दोनों सदन के सदस्यों की मौजूदगी वाली समिति ने मंत्रालय के जवाब को स्वीकार कर लिया। समिति ने साथ ही सिफारिश की कि राष्ट्रीय सेंटर आफ एक्सीलेंस में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को 50 प्रतिशत रखा जाए।

प्रमुख खबरें

लद्दाख में MHA संग वार्ता पर थुपस्तान छेवांग बोले, सकारात्मक नतीजे निकले और नेता आंदोलन से बचें

RBI ने Tata Sons का NBFC लाइसेंस लौटाने का आवेदन खारिज किया, शेयर बाजार में लिस्टिंग की राह खुली

भारत मंडपम में ब्रिक्स की सुरमयी शाम, पीएम मोदी के गाला डिनर में कूटनीति के साथ संस्कृति का संगम

13 September History: दिल्ली में सिलसिलेवार धमाकों से लेकर इतिहास की प्रमुख घटनाएं