पिता मनोहर पर्रिकर के नक्शेकदम पर चलना चाहते हैं उत्पल, पणजी से चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से कर रहे बात

By अनुराग गुप्ता | Nov 02, 2021

पणजी। गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बड़े बेटे उत्पल पर्रिकर अपने पिता के नक्शेकदम पर चलना चाहते हैं और अपने पिता के ही तरह गोवा की सेवा करना चाहते हैं। उत्पल पर्रिकर पणजी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करना चाहते हैं और उन्होंने इसकी इच्छा भी जाहिर की है। 

क्या निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे उत्पल ?ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि अगर भाजपा ने उत्पल को टिकट नहीं दिया तो वह क्या करेंगे ? इस पर उन्होंने कहा कि वह पणजी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि उत्पल हमेशा से ही अपने पिता के नक्शेकदम पर चलना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने अपने पिता की ही तरह इंजीनियरिंग की लेकिन उन्हें इसके लिए अमेरिका जाना पड़ा।इसी दौरान उन्हें अपनी जीवनसंगनी मिल गई। अमेरिका से डिग्री हासिल करने के बाद उत्पल की घरवापसी हुई और उन्होंने राजनीति में आने के स्थान पर अपना कारोबार शुरू किया। लेकिन पिता के असमय अलविदा कहने के बाद अब उन्होंने पिता की ही तरह जनता की सेवा करने का मन बनाया है। 

इसे भी पढ़ें: गोवा में राहुल का अनोखा अंदाज, बाइक पर होकर सवार पहुंचे मैदान, फुटबॉल को मारी किक 

पिता के करीब थे उत्पल

पूर्व रक्षा मंत्री के अंतिम समय में उत्पल उनके करीब रहे। उनके साथ मंच तक साझा करने लगे। पिता की लंबी उम्र की प्रार्थना करते हुए भी दिखाई दिए। हालांकि उनकी कोई भी राजनैतिक महत्वाकाक्षाएं नहीं थी और अभी भी नहीं दिखाई देती हैं।

प्रमुख खबरें

El Clásico में Barcelona का दबदबा, Real Madrid को 2-0 से रौंदकर जीता La Liga खिताब

India में Grandmaster बनना क्यों हुआ इतना महंगा? Chess के लिए लाखों का कर्ज, बिक रहे घर-बार

Britain की पहली Sikh Rugby Player का नया दांव, अब Sumo रिंग में इतिहास रचने को तैयार

Global Tension के बीच SBI का दावा, पटरी से नहीं उतरेगी Indian Economy की रफ़्तार