'कोरोना काल में लुप्त हो गई थीं पार्टियां', नड्डा बोले- उस वक्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने राशन से लेकर जरूरी सामान की व्यवस्था की

By अनुराग गुप्ता | Jun 05, 2022

रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को झारखंड में 2 नवनिर्मित जिला कार्यालयों का उद्घाटन किया। साथ ही 6 जिला कार्यालयों की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि मेरा ये सौभाग्य है कि मुझे आज यहां इस कार्यक्रम में कार्यालय के भूमि पूजन का और कार्यालय के उद्घाटन करने का शुभ अवसर मिला है। 

उन्होंने कहा कि उस समय अमित शाह जी अध्यक्ष बने थे, उन्होंने ये जिम्मेदारी ली कि हर जिले में कार्यालय खोलेंगे। मुझे ये बताते हुए खुशी है कि 724 जिलों में कार्यालय खुलना है, अभी 512 जिलों में कार्यालय का कार्य शुरू हुआ है और 230 कार्यालय बन गए हैं, लगभग 150 कार्यालय पर निर्माण कार्य चालू है।

जेपी नड्डा ने कहा कि कार्यालय और ऑफिस में अंतर होता है। ऑफिस 10 बजे खुलता है और 5 बजे बंद हो जाता है। कार्यालय की गतिविधि ही 5 बजे के बाद ही शुरू होती है, 24x7 चलता है। कार्याकर्ता को संस्कार देने का स्थान कार्यालय होता है।

उन्होंने कहा कि बहुत ही तीव्र गति से भाजपा को हम लोगों ने आगे बढ़ाया है। पार्टी को बढ़ाने में कार्यालय का बहुत योगदान रहा है, इसलिए कार्यालय को संभाल कर रखना, उनका उपयोग करना, ऊर्जा का केंद्र बनाए रखना, अच्छे संस्कार देने का काम करना, लाइब्रेरी को डिजिटल बनाना। 

इसे भी पढ़ें: जेपी नड्डा की ससुराल में हुई जमकर खातिरदारी, जमाई षष्ठी पर सास ने दी सोने की अंगूठी 

भाजपा सरकार के पूरे हुए 8 साल

इसी बीच उन्होंने कहा कि हम 8 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण इसका पखवाड़ा मना रहे हैं। 30 मई को हमारी सरकार के 8 साल पूरे हुए हैं। कोरोना संक्रमण के कारण हम पिछले दो साल नहीं मना सके हैं। हमारे कार्यकर्ता 'सेवा ही संगठन' के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहे थे। कोरोना काल में जब सारी पार्टियां लुप्त हो गई, आइसोलेशन में चली गई, तब हमारे कार्यकर्ताओं ने करोड़ों के हिसाब से लोगों को राशन से लेकर जरूरी सामान की व्यवस्था की।

उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण आज सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को मिल रहा है। अभी मोदी जी ने एक बटन दबाकर 10 करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि का लाभ 10 सेकेंड में 23 हजार करोड़ रुपए पहुंच गए।

प्रमुख खबरें

Amarnath Yatra: Sharika Bhawani Temple पहुंची Chhari Mubarak, महंत दीपेंद्र गिरी ने की विशेष पूजा

Sawan Third Monday पर ग्रहों के राजा का राशि परिवर्तन, Lucky Zodiac Signs की बढ़ेगी Wealth और Reputation

Rajasthan Cabinet approves UCC Bill 2026: राजस्थान में बहुविवाह पर बैन और पंजीकरण अनिवार्य, कैबिनेट की मुहर

NCB Mumbai का Interstate Drug Network पर बड़ा एक्शन, Gujarat से Mumbai तक फैला था अवैध कारोबार