Hyderabad Liberation Day । वोट बैंक की राजनीति के कारण 'Telangana Liberation Day' मनाने से झिझकते हैं दल: Amit Shah

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2023

हैदराबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि तेलंगाना राज्य के गठन के बाद भी राजनीतिक दल वोट बैंक की राजनीति के कारण ‘तेलंगाना मुक्ति दिवस’ मनाने से झिझकते हैं। शाह ने 17 सितंबर 1948 को पूर्ववर्ती निजाम शासन से क्षेत्र की आजादी और हैदराबाद राज्य के भारतीय संघ में विलय की याद में ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ मनाने के लिए आयोजित केंद्र के आधिकारिक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। गृह मंत्री ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के कारण राजनीतिक दल ‘मुक्ति दिवस’ मनाने से झिझकते हैं, जो कि ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि देश के लोग उन लोगों से मुंह मोड़ लेंगे, जो अपने देश के इतिहास से मुंह मोड़ते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: CWC बैठक में Kharge ने कांग्रेस नेताओं को दी नसीहत, अुशानसन बनाए रखने के साथ एकजुटका का किया आह्वान

शाह ने कहा कि ‘‘तुष्टीकरण की राजनीति’’ के कारण पूर्ववर्ती सरकारें हमेशा डरती रहीं और उन्होंने इसे नहीं मनाया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ मनाने का फैसला किया। शाह ने कहा कि पिछले नौ वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि भारत विश्व अर्थव्यवस्था में 2014 में 11वें स्थान से अब पांचवें स्थान पर पहुंच गया है और मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन के माध्यम से देश की संस्कृति और कला को लोकप्रिय बनाया है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने भी इस कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। निजाम शासन के अधीन रहे हैदराबाद को ‘ऑपरेशन पोलो’ नामक एक पुलिस अभियान के बाद भारतीय संघ में मिला लिया गया था। ‘ऑपरेशन पोलो’ 17 सितंबर, 1948 को पूरा हुआ था।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार