लगातार चौथे दिन दिल्ली-NCR में हो रही बारिश, यातायात बाधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में बुधवार सुबह बारिश हुई और ओले गिरे। दिल्ली में लगातार चौथे दिन बारिश हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। बादल छाए रहने के कारण दृश्यता काफी घट गयी और कुछ देर में हुई भारी बारिश के कारण मुख्य सड़कों पर जलजमाव के कारण यातायात बाधित हुआ। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘पंचवटी रेड लाइट पर जलजमाव के कारण आजादपुर से मुकरबा चौक तक की सड़क पर यातायात पर असर पड़ा है। कृपया इस मार्ग से जाने से परहेज करें।’’ मौसम विभाग ने बताया कि दिन में भी बारिश होने और ओले गिरने का अनुमान है। गुरुग्राम के निवासियों ने बारिश और ओले गिरने के वीडियो साझा किए।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर