‘कठिन निर्णयों’ के चलते पार्टी पंजाब उप चुनाव में हारी है : नवाज शरीफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2022

लंदन/लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से समझौता करने के लिए सरकार ने जो ‘‘मुश्किल निर्णय’’ किए हैं उसी के चलते सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पंजाब विधानसभा उप चुनाव में हारी है। मीडिया में सोमवार को जारी एक खबर में यह जानकारी दी गयी। तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान की ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (पीटीआई) ने रविवार को पंजाब के एसेंबली उपचुनावों में वर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ को करारा झटका देते हुए क्लीन स्वीप कर दिया।

इसे भी पढ़ें: 69 साल के दादाजी को हुआ 70 साल की दादी से प्यार, मिलने के 10 दिन के अंदर ही कर ली शादी

तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके शरीफ फिलहाल लंदन में हैं समाचारपत्र ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के मुतबिक उन्होंने अपने छोटे भाई एवं प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और मुख्यमंत्री हमजा शरीफ से बात की और उनसे पार्टी की एक आपात बैठक बुलाने को कहा। पार्टी के सूत्रों के अनुसार पार्टी प्रमुख ने कहा कि आईएमएफ से समझौता करने के लिए सरकार ने जो ‘‘मुश्किल निर्णय’’ लिए हैं उसी से पीएमएल-एन पंजाब विधानसभा उप चुनाव में हारी है।

प्रमुख खबरें

FPIs ने सितंबर के पहले हफ्ते में Indian Share Market से ₹7,443 करोड़ निकाले

Sargun Mehta Birthday: Punjabi Cinema की क्वीन Sargun Mehta का Birthday, OTT और Bollywood Debut से हासिल की नई बुलंदी

Kerala Human Rights Commission ने त्रिशूर हादसे की जांच के दिए निर्देश, आठ की हुई थी मौत

Indian Army ने छह सितंबर को Pakistan के Operation Gibraltar का दिया था मुंहतोड़ जवाब