महाराष्ट्र में भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए आज पार्टी की बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए बुधवार यानी आज मुंबई में पार्टी की बैठक होनी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है। वर्तमान में सदन के नेता फडणवीस ने मंगलवार को कहा था कि वह अगले पांच वर्षों के लिए मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: फडणवीस के CM वाले बयान से नाराज शिवसेना ने लिया बड़ा फैसला, रद्द की मीटिंग

गौरतलब है कि राज्य में सरकार बनाने के समीकरण को लेकर भाजपा और शिवशेना के बीच खींचतान चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी के उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना को महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए मंगलवार को केंद्रीय पर्यवेक्षक नामित किया है।

इसे भी पढ़ें: NCRB के आंकड़ों में दावा, पश्चिम बंगाल में हैं सबसे अधिक विदेशी कैदी

प्रमुख खबरें

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू

Horoscope 12 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल