विधानसभा उपचुनाव में पार्टी ‘क्लीन स्वीप’ करेगी: स्वतंत्र देव सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2019

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को कहा कि राज्य में विधानसभा की 11 सीटों पर होने वाले उप चुनाव में पार्टी ‘क्लीन स्वीप’ करेगी।पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि यह एकतरफा चुनाव होगा। सिंह ने कहा पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता एकजुट हैं और पार्टी को मजबूत बनाने में लगे हैं। योगी सरकार प्रदेश में गरीबों और समाज के दबे कुचले वर्गों की सुरक्षा के लिये कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि पार्टी ‘क्लीन इंडिया अभियान’ को सफल बनाने और प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाने में पूरी तरह से लगी हुई है।

 

झांसी में एक व्यक्ति के कथित मुठभेड़ में मारे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा हमारी सरकार कुछ छिपा नही रही है। पूरे मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जा रही है। यह खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई थी और जांच में सच सामने आ जायेगा। कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान में राहुल गांधी के कथित तौर पर गायब होने के सवाल पर उन्होंने कहा  दूसरी पार्टियों में क्या हो रहा है इससे हमें कोई मतलब नहीं है। 

प्रमुख खबरें

RCB vs GT IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal