पार्टी कार्यकर्ता ‘जनकल्याणकारी दिवस‘ के रूप में मनाएं मेरा जन्मदिन :मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2021

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा)सुप्रीमो ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे उनके जन्मदिन को ‘जनकल्याणकारी दिवस‘ के रूप में मनाएं। मायावती का जन्मदिन 15 जनवरी को होता है। मायावती ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया,‘‘यह विदित है कि कल यानी 15 जनवरी, 2021 को मेरा 65वां जन्मदिन है, जिसे पार्टी के लोग कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरी सादगी से और कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन करते हुए मनाएं।

इसे भी पढ़ें: बिहार में अपराधी इतने बेखौफ क्यों? ऐसा सवाल जिसका जवाब सिर्फ नीतीश कुमार ही दे सकते हैं

गौरतलब है कि मायावती हर वर्ष अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाती हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी के चलते इस बार उनका जन्मदिन धूमधाम से नहीं मनाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के Mail Voting आदेश को US Supreme Court से मिली हरी झंडी

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती

Donald Trump चीन पर 7.5 फीसदी नया Tariff लगाने की तैयारी में, सस्ते सामान की डंपिंग बनी वजह