पार्टी कार्यकर्ता मांग रहे थे पैसे, इसलिए लिया नामांकन वापस, जरीवाला के बयान से AAP की किरकिरी

By अभिनय आकाश | Nov 16, 2022

गुजरात के सूरत पूर्व से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार कंचन जरीवाला ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया क्योंकि पार्टी कार्यकर्ताओं ने पैसे की मांग शुरू कर दी थी। आप उम्मीदवार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा अपहरण किए जाने के आरोपों से इनकार किया। जरीवाला ने आगे कहा कि वह इतने सक्षम नहीं हैं कि 80 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये खर्च कर सकें।

इसे भी पढ़ें: पाटीदार समुदाय पर अच्छी पकड़ रखते हैं मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल

हालाँकि, आप ने गुजरात में अपनी पार्टी के सूरत पूर्व के उम्मीदवार के अपहरण के बाद जबरन कागजात वापस लेने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाया था। आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपने समर्थकों के साथ बाद में इस संबंध में कार्रवाई की मांग को लेकर नई दिल्ली में अशोक रोड स्थित भारत निर्वाचन आयोग के कार्यालय "निर्वाचन सदन" पहुंचे। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर