ज्योतिरादित्य सिंधिया से रेस लगाने के चक्कर में पार्टी कार्यकर्ता जमीन पर गिरे धड़ाम, देखें वीडियो

By रेनू तिवारी | Dec 13, 2021

Viral Video Jyotiraditya Scindia in Gwalior | ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने काम के साथ साथ अपने निजी जीवन के लिए भी चर्चा में रहते हैं। उनकी फिटनेस और पर्सनालिटी की काफी तारीफें होती है। हाल ही में सिंधिया की फिटनेस का लोगों ने एक और उदाहरण देखा। सोशल मीडिया पर उनका एक रेस लगाते हुए वीडियो वायरस हो रहा है जो उनकी फुर्ती का उदाहरण दे रहा है। वीडियो में सिंधिया के साथ-साथ एक और चीज ने दर्शकों का ध्यान खींचा है वह यह है कि रेस लगाने के दौरान सिंधिया के साथ दौड़ रहे उनकी पार्टी के कार्यकर्ता का पैर लड़खड़ा जाता है और वह गिर जाते हैं लेकिन स्पोर्ट मैन बनें सिंधिया रेस के दौरान रुकते नहीं हैं।

स्प्रिंट के दौरान, सिंधिया के समर्थकों में से एक अपना संतुलन खो देता है और जमीन पर गिर जाता है। ग्वालियर में क्रिकेट स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी क्रिकेट खेला। उन्होंने ट्वीट किया, 'ग्वालियर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान बल्ले से भी हाथ आजमाया।”

प्रमुख खबरें

गुजरात के Kalpasar Project के लिए India और Netherlands के बीच 2 MoU साइन, CWC करेगा सहयोग

Asian Games: भारत ने Mixed 4x400m Relay में जीता Silver Medal

Thailand अधिकारियों ने Asian Games में जताई नाराजगी, खिलाड़ियों के लिए खुद करने पड़े इंतजाम

Sensex 1,247 अंक टूटा, Nifty पांच महीने के निचले स्तर पर बंद