चिराग पर बरसे पशुपति पारस, बोले- बंगले को लेकर सहानुभूति बटोरने की कर रहे कोशिश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2022

पटना। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने सोमवार को अपने भतीजे चिराग पासवान पर दिवंगत रामविलास पासवान को आवंटित घर से हाल में बेदखल किए जाने को मुद्दा बनाकर इसका राजनीतिक फायदा उठाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। पासवान के छोटे भाई पारस ने दावा किया कि केंद्र ने चिराग को 12ए जनपथ बंगला खाली करने से पहले छह नोटिस भेजे थे और आरोप लगाया कि चिराग अब यह दावा करके सहानुभूति बटोर रहे हैं कि बेदखली के दौरान रामविलास पासवान के सामान को विरूपित कर दिया गया। पारस को एक साल पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘चिराग ने खुद बड़े साहब (रामविलास पासवान) की तस्वीरें सड़क के किनारे फेंकी थीं और अब वह विलाप कर रहे हैं कि बेदखली को अंजाम देने वाले कर्मियों ने ऐसा किया।’’ उन्होंने पूछा, ‘‘वह अपना सारा सामान सुरक्षित रूप से कैसे ले गए और बंगले के बाहर फेंकी गई चीजों में उनकी और उनकी मां का एक भी सामान क्यों नहीं था।’’ 

इसे भी पढ़ें: चिराग पासवान के साजिश वाले आरोप पर अब जेडीयू ने किया पलटवार, जानें क्या कहा

पारस ने कहा, ‘‘चिराग गुस्से में थे जब हम उनके घर पर मिले। मुझे आज भी तारीख याद है। वह 16 अक्टूबर का दिन था। हम अभी भी शोक में थे। लेकिन उन्होंने हमारे परिवार के सामने मुझे अपमानित किया। मैंने उस दिन उनके साथ सभी पारिवारिक संबंध तोड़ दिए, हालांकि मैं पार्टी के साथ रहा।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ महीने बाद चिराग की बगावत पर ‘‘पार्टी के भीतर असंतोष भड़कने’’ से लोजपा बाकी राजग से अलग थलग हो गई और बाद में पार्टी में फूट पड़ गई। पारस ने यह भी आरोप लगाया कि चिराग ने पिछले शनिवार को मोकामा में उनकी यात्रा के दौरान ‘‘जानलेवा हमला’’ की साजिश रची थी। दलित नेता बाबा चौहरमल की स्मृति में आयोजित एक समारोह के लिए जाने के दौरान पारस के काफिले को चिराग के समर्थकों ने रोक दिया, जिन्होंने काले झंडे भी दिखाए। चिराग भी उसी दिन मोकामा गए थे और एक जनसभा को संबोधित किया था।

प्रमुख खबरें

Eye Makeup Mistakes: काजल लगाते समय ये 5 गलतियां न करें, आंखें दिखेंगी छोटी और डल

West Asia War: IEA की चेतावनी- 1970 से भी बड़ा होगा Energy Crisis, दुनिया भर में मचेगी हाहाकार।

एचडीएफसी बैंक शेयर में गिरावट, लक्ष्य मूल्य कटौती और प्रबंधन विवाद से बढ़ी चिंता

Hormuz Strait पर Iran की चेतावनी से सहमा बाजार, Crude Oil महंगा, Gold Price धड़ाम!