पशुपति पारस को चुना गया लोजपा का नया अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला

By अंकित सिंह | Jun 17, 2021

लोजपा में जारी सियासी उठापटक के बीच राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हाजीपुर से सांसद पशुपति कुमार पारस को अध्यक्ष चुन लिया गया है। वहीं चिराग पासवान गुट का दावा यह है कि अभी भी पार्टी के कानून के हिसाब से चिराग पासवान ही इसके अध्यक्ष हैं। फिलहाल पशुपति पारस और चिराग पासवान में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। पारस गुट का राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में संपन्न हुई। पशुपति पारस के अलावा पार्टी के चार सांसद महबूब अली कैसर, वीणा देवी, चंदन सिंह और प्रिंस राज भी इसमें शामिल रहे। आपको बता दें कि चिराग पासवान के नेतृत्व से बगावत के बाद पार्टी की ओर से सूरजभान सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। आज की बैठक सुरजभान सिंह के ही आवास पर संपन्न कराई गई है। बुधवार को पशुपति पारस पटना पहुंचे थे। उन्होंने अध्यक्ष पद का नामांकन आज ही किया था और उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया है। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष द्वारा उन्हें संसदीय दल का नेता भी चुना गया है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार